उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड व स्वच्छता कर्मियों द्वारा आज यमुनोत्री धाम पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गयी | इस दौरान पुलिस व स्वच्छता कर्मियों द्वारा यमुनोत्री धाम स्नान घाट व मन्दिर परिसर में साफ-सफाई कर नदी से कपड़े व अन्य अवशिष्टों को बाहर निकाला गया। सभी श्रद्धालुओं से मां यमुना जी के पवित्र स्थल की मर्यादा एवं स्वच्छता बनाए रखने तथा धाम परिसर में गन्दगी न फैलाने की अपील की गयी ।
यमुनोत्री धाम पर पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान |














Leave a Reply