निरीक्षक यातायात ने गंगोत्री रूट पर तैनात यातायात कर्मियों को यातायात के सुचारु संचालन के दिये निर्देश ।

उत्तरकाशी | चारधाम यात्रा 2025 के दौरान यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पर प्रतिदिन भारी संख्या मे श्रद्धालु माँ गंगा-यमुना जी के दर्शन को पधार रहे हैं। दोनों धाम पर अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के सुगम, सुरक्षित एवं सकुशल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस के जवान लगातार ड्यूटी पर मुस्तैद हैं | यात्रा पीक के मध्यनजर निरीक्षक यातायात संजय सिंह रौथांण द्वारा गंगोत्री यात्रा रूट पर यातायात ड्यूटीयों को चेक किया गया। आगामी दिनों मे स्कूलों मे अवकाश सत्र, यात्रा पीक व बारिश के मौसम मे सभी को सावधानी बरतने व यातायात के सुगम तथा स्मूथली संचालन के निर्देश दिये गये। संकरे मार्गों पर गेट सिस्टम को नियमित तरीके से लागू रखने की हिदायत दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *