हरिद्वार | थाना जीआरपी हरिद्वार पर वादी द्वारा सूचना दी गई की रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर उनके पिता जी रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मी है उनके साथ दो लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट एवं ब्लेड से वार कर जानलेवा हमला किया गया है । जिसके आधार पर थाना जीआरपी हरिद्वार पर मु0अ0सं0- 36/25 अंतर्गत धारा -109,115(2)BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । घटना के अनावरण व हमलावरो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जी0आर0पी0 के आदेशानुसार एवम अपर पुलिस अधीक्षक रेलवेज के निकट पर्यवेक्षण एवं दिशा-निर्देशन मे थाना स्तर पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे टीम गठित करते हुए उक्त घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया।
गठित टीम के द्वारा प्रभावी सुरागरसी पतारसी करते हुए घटना को अंजाम देने वाले दोनों हमलावरों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार शुदा अभि0गण–
1. नन्हे उर्फ वीरेंद्र पुत्र रामबीर सिंह निवासी बहपुर थाना शहद नंगली जिला अमरोहा यू0पी0 उम्र-28वर्ष
2. सचिन पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम अहलेमपुर मोहकम थाना रेहड़ जिला बिजनौर उम्र- 21वर्ष













Leave a Reply