उत्तरकाशी | चारधाम यात्रा-2025 के सरल, सुगम व सुरक्षित संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस लगातार तत्पर है। यात्रा के दौरान पुलिस के उच्चधिकारियों द्वारा स्वयं रोड पर उतरकर यातायात व यात्रा व्यवस्थाओं को यात्रा के अनुरुप किया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा पुनः गंगोत्री यात्रा रुट का निरीक्षण करते हुये ड्यूटी मे नियुक्त पुलिस जवानों की पीठ थपथपाकर हौसला अफजाई किया गया। आगामी दिनों में बरसात के सीजन को देखते हुये उनके द्वारा यात्रा मार्ग पर नियुक्त जवानों को बरसाती/रेनकोट वितरित किये गये, अत्यधिक बरसात एवं रोड़ बन्द होने की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने तथा उनका उचित मार्ग दर्शन करने की हिदायत दी गयी |
सी0ओ0 उत्तरकाशी ने गंगोत्री यात्रा मार्ग पर नियुक्त जवानों को बांटे बरसाती व रेनकोट |














Leave a Reply