देहरादून | एस0पी0 जीआरपी द्वारा थानाध्यक्ष जीआरपी देहरादून को निर्देशित किया कि एक बालक निवासी-ग्राम सिमरिया थाना पवारा जौनपुर उत्तर प्रदेश उम्र- करीब 17 वर्ष, जो अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया था । जिसकी थाना पवारा जनपद जौनपुर, उत्तर प्रदेश में परिजनो द्वारा गुमशुदगी दर्ज करायी गयी है, बालक को तलाश करने हेतु चैकिंग अभियान चलाये । एस0पी0 जीआरपी के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी के दिशा- निर्देशन मे चैकिंग अभियान चलाकर बालक उपरोक्त की तलाश हेतु थाना जीआरपी देहरादून व चौकी जीआरपी ऋषिकेश पर पड़ने वाले रेलवे स्टेशनो पर बालक की तलाश की गई, तो उक्त बालक रेलवे स्टेशन रायवाला परिसर क्षेत्र में घूमता हुआ पाया गया । व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त फोटो से मिलान किया गया तो उपरोक्त बालक वही होना पाया गया उपरोक्त बालक से पूछताछ की गई तो अपना नाम व पता बताया गया उक्त संबंध में बालक के परिजनों से संपर्क कर अवगत कराया गया कि आपका बालक इस समय रायवाला रेलवे स्टेशन परिसर ( चौकी जीआरपी ऋषिकेश) ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों के संरक्षण में है । पिता द्वारा बताया गया कि उसे लेने के लिए उनके जीजा निवासी कटरा राजा बाजार जौनपुर थाना महाराजगंज, उत्तर प्रदेश रेलवे स्टेशन रायवाला आ रहे हैं । बालक को लेने के लिए रेलवे स्टेशन रायवाला पर पहुंचे व उपरोक्त बालक को उनके जीजा के सकुशल सुपुर्द किया गया । गुमशुदा बालक के परिजनों द्वारा जीआरपी पुलिस के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की व आभार प्रकट किया ।
एस0पी0 जीआरपी की तत्परता से जौनपुर निवासी गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द |
















Leave a Reply