रिपोर्ट – वंश शर्मा
रूडकी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा गोकशी व अवैध पशु तस्करी करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाई करने के आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली रुड़की द्वारा टीमें गठित कर लगातार कार्यवाही की जा रही है | मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग गोकशी कर गौमांस को वकील पुत्र अकबर के घर मे हिस्सा बाँट कर रहे है कही ले जाने के फिराक मे है । इस सूचना पर रूडकी पुलिस द्वारा तत्काल सूचना पर पहुँचे टोडा एहतमाल मे वकील पुत्र अकबर के मस्कन पर दबिश दी तो मौके पर चार आरोपियों को पुलिस टीम के द्वारा 150 किलो गोमाँस व कटान उपकरण सहित पकड लिया । मौके से वकील पुत्र अकबर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर कोतवाली रूडकी पर गोवंश अधिनियम मे दर्ज किया गया है ।
नाम पता आरोपी
1- जुल्फकार पुत्र इकबाल निवासी टोडा एहतमाल कोतवाली रुडकी जनपद हरिद्वार।
2- इक्तियाज पुत्र शराफत निवासी टोडा एहतमाल कोतवाली रुडकी जनपद हरिद्वार।
3- इरशाद पुत्र शब्बीर निवासी टोडा एहतमाल कोतवाली रुडकी जनपद हरिद्वार।
4- अजीज पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम खंजरपुर छोटी मस्जिद के पास कोतवाली रुडकी जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
150 किलोग्राम गोमाँस व गोकशी के कटान उपकरण।













Leave a Reply