हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आया बाइक चोर, चोरी की बाइक बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | मुकदमा वादी एहतेशाम पुत्र इरशाद निवासी पाडली गुर्जर रुड़की कोतवाली गंगनहर द्वारा सूचना दी गई की अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर रजिस्ट्रेशन नंबर UA08AE-1581 को रेलवे स्टेशन के पास गेस्ट हाउस के सामने से चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा अपराध संख्या 195/2025 धारा 303(2) BNS में पंजीकृत किया गया । जिसपर कार्यवाही करते हुए कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र भजन लाल निवासी भोला कॉलोनी थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर हाल निवासी रेलवे स्टेशन रुड़की कोतवाली नहर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ नहर पटरी गणेशपुर से बीटीगंज की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *