रुद्रप्रयाग । नन्द लाल, निवासी मैखण्डा, गुप्तकाशी द्वारा चौकी केदारनाथ में आकर शिकायत दर्ज करायी कि उनका फोन कहीं गिर गया है, जो कि उनके स्तर से काफी प्रयास करने पर भी नहीं मिल रहा है | इनकी समस्या का समाधान करने हेतु चौकी केदारनाथ में तैनात मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र सिंह रावत द्वारा अपने स्तर से मोबाइल फोन की तलाश की गयी तथा अथक प्रयासों के उपरान्त उक्त खोये हुए मोबाइल फोन को बरामद कर मोबाइल स्वामी के सुपुर्द किया । अपना मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल धारक ने जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की त्वरित कार्यवाही का आभार प्रकट किया ।
श्रद्धालु का खोया हुआ मोबाइल फोन ढूंढ़कर वापस लौटाया |














Leave a Reply