रुद्रप्रयाग । जनपद रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम यात्रा व तुंगनाथ (चोपता) यात्रा प्रचलित है। अधीनस्थ पुलिस बल की हौसला अफजाई व उनके कर्तव्य निर्वहन में सहयोग हेतु थाना प्रभारी ऊखीमठ मुकेश चौहान थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण पर थे। कुण्ड की तरफ अकस्मात मौसम परिवर्तन होने व तेज हवाओं के कारण एक पेड़ टूटकर सड़क पर आ गिरा था, जिससे यातायात बाधित होना सम्भावित था। एसएचओ मुकेश चौहान और अधीनस्थ पुलिस बल द्वारा उक्त टूटे पेड़ को उठाकर सड़क किनारे किया गया, जिससे यातायात निर्बाध तरीके से संचालित हो रहा है ।
कर्तव्य निर्वहन में सदैव तत्पर रुद्रप्रयाग पुलिस ।














Leave a Reply