रिपोर्ट – वंश शर्मा
कनखल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों कों नियमित रुप से क्षेत्र में अलग-अलग टीमे निकालकर संघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में थाना कनखल पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 01 आरोपी को अवैध चाकू के साथ पकड लिया । उक्त पकड़ा गया आरोपी थाना क्षेत्र में किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में था । SSP हरिद्वार के निर्देशन में नियमित चैकिग व कनखल पुलिस की सतर्कता से समय रहते 01आरोपी सचिन पुत्र चन्द्रपाल को थाना क्षेत्र से पकड़ा गया । पकडे गये आरोपी के विरुद्ध थाना कनखल पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता आरोपी
1-सचिन पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम नगरिया पदम जिला फिरौजाबाद उ0प्र0।
बरामदगी
01अदद नाजायज चाकू बरामद।













Leave a Reply