अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र पिथौरागढ |

पिथौरागढ | अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखण्ड देहरादून पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा के आदेशानुसार प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दया किशन महोदय के निर्देशन में फायर स्टेशन पिथौरागढ़ के समस्त कर्मचारियों द्वारा मासिक टास्क के अनुपालन में आपदा उपकरणों का तेल,हवा पानी, साफ सफाई कर सभी आपदा उपकरणों का संचालन कर जांच व रखरखाव से संबंधित कार्य किया गया तथा उपकरणों की जानकारी ली गयी. तथा समस्त कर्मचारियों को साथ लेकर फायर &रेस्क्यू उपकरण ब्रीदिंग आपरेटस सेट की संपूर्ण कार्यविधि को बताया जिसमें प्रत्येक कर्मचारी को पहनाकर उसके प्रमुख भागों एयर सिलेंडर, फेस मास्क, बैक प्लेट( सीट हार्नेस), प्री एंट्री टेस्ट , उनके उपयोग और सावधानियों आदि के बारे मे बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *