हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आया दुष्कर्म का आरोपी शादीशुदा होते हुये अविवाहित बताकर युवती को प्रेमजाल में फसांया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | कोतवाली रानीपुर पर वादी निवासी ब्रहमपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार द्वारा तहरीर दी कि उनकी पुत्री उम्र 20 वर्ष को उनके पडोस में रहने वाले अभियुक्त . मनोज कुमार पुत्र नामालूम निवासी बधाला थाना व तहसील नगीना, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश द्वारा स्वयं को अविवाहित बताकर उनकी पुत्री को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शादी का झाँसा देकर अवैध सम्बन्ध बनाये, एवं उसके गर्भवती होने पर अभि0 मनोज व उसके परिजन द्वारा वादी की पुत्री के साथ मारपीट, गाली गलौच कर गर्भपात कारित कर अभियुक्त मनोज द्वारा इच्छा के विरुद्ध बार-बार बलात्कार करने एवं जान से मारने की धमकी दी जा रही है । तहरीर पर तत्काल मु0अ0सं0 126/25 धारा 147, 376 (2),(N), 323,313, 504,506 IPC पंजीकृत किया गया । महिला संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अभियोग में नामजद अभि0गण की तलाश हेतु टीमें गठित की गई । गठित पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी करते हुये अभि0गण के मोबाइल नम्बरो की सी0आई0यू0 से सीडीआर, लोकेशन आदि प्राप्त कर लोकेशन आदि के आधार पर अभियोग में नामजद एवं मुख्य अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र कोमल सिंह निवासी मूल पता ज्ञानपुर बघाला पो० पखनपुर थाना नगीना बिजनौर उ०प्र० हाल निवासी ससुराल गांव रुपपुर शाहपुर पो० राजा का ताजपुर थाना स्योहारा बिजनौर उ0प्र उम्र 36 वर्ष को अभियुक्त के ससुराल गांव रुपपुर शाहपुर पो० राजा का ताजपुर थाना स्योहारा बिजनौर उत्तर प्रदेश से मुकदमा उपरोक्त में धारा 147, 376 (2),(N), 323,313, 504,506 IPC में गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- मनोज कुमार पुत्र कोमल सिंह निवासी मूल पता ज्ञानपुर बघाला पो० पखनपुर थाना नगीना बिजनौर उ०प्र० हाल निवासी ससुराल गांव रुपपुर शाहपुर पो० राजा का ताजपुर थाना स्योहारा बिजनौर उ0प्र उम्र 36 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *