लक्सर | वादी निवासी- ग्राम भारपुरिया थाना- लम्बगांव जिला- टिहरी गढ़वाल ने चौकी जीआरपी रुड़की में आकर एक किता प्रार्थना पत्र बाबत ट्रेन संख्या 14888 बाड़मेर एक्स. के जनरल कोच मे रेलवे स्टेशन भटिंडा से रेलवे स्टेशन हरिद्वार तक के दौरान रेलवे स्टेशन रुडकी पर किसी अज्ञात चोर द्वारा वादी का बैग चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0- 20/2025 धारा- 303(2) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्ष रेलवेज के आदेशानुसार मामले की गंभीरता को देखते हुये थानाध्यक्ष जीआरपी लक्सर के निर्देशन में चोरी गये माल एवं मुल्जिमान की गिरफ्तारी हेतु अधिकारी व कर्म0 गणों की एक टीम गठन करते हुए गठित टीम द्वारा रेलवे स्टेशन रुड़की परिसर से अभियुक्त देवीलाल पुत्र भागमल उम्र 24 वर्ष निवासी सुनहरा कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार को चोरी गये बैग मय सामान के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त द्वारा पुछताछ मे बताया कि वह पूर्व मे भी कई मुकदमो मे जेल जा चुका है अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास–
(1) मु0अ0सं0-91/24 धारा- 303(2) ,317(2) बीएनएस थाना जीआरपी हरिद्वार
(2) मु0अ0सं0-304/23 धारा- 4/25 आर्मस एक्ट कोतवाली गंगानहर रुड़की
(3)मु0अ0सं0- 499/25 धारा 380,457,411 भादवि कोतवाली गंगनहर रुड़की
(4) मु0अ0सं0-543/21धारा- 2/3 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली सिविल लाइन रुड़की
(5)मु0अ0सं0-405/21 धारा- 380 457 411 भादवि कोतवाली सिविल लाइन रुड़की
(7)मु0अ0सं0- 179/21 धारा- 380 457 411 भादवि कोतवाली सिविल लाइन रुड़की
(8)मु0अ0सं0-20/25 धारा- 303(2),317(2) BNS थाना जीआरपी लक्सर













Leave a Reply