सट्टे की खाई बाड़ी करते 01आरोपी को धर दबोचा कब्जे से सट्टा पर्ची पैन डायरी व नगद ₹1370/- बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में थानाध्यक्ष द्वारा स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/सट्टा खाई बड़ी/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु थाना क्षेत्रांतर्गत टीमें बनाकर अवैध शराब स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/जुआ/सट्टा खाई बाड़ी करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया । उक्त आदेश के क्रम में सट्टे की खाई बाडी करते आरोपी राजन पुत्र सुखवीर सिंह नि0 छतरीवाला कुआं जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार को सट्टा की खाईबाडी करते हुये राजागार्डन तिराहे से पकड़ा गया । आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची,पैन डायरी,नगद ₹1370/ रुपये बरामद | आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
1- राजन पुत्र सुखवीर निवासी छतरीवाला कुआं जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार।

बरामदगी का विवरण
1-सट्टा पर्ची,पैन, डायरी व नकद ₹1370/-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *