124 नशीली कैप्सूल के साथ एक नशा तस्कर चढा हरिद्वार पुलिस के हत्थे क्षेत्र में पुलिस की निरन्तर सक्रियता/निगरानी से मिली कामयाबी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | ड्रग्स फ्री देवभूमि -2025 अभियान को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध शराब/स्मैक/चरस आदि तस्करो की हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के दृष्टीगत कोतवाली लक्सर द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से टीमें गठित कर संघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी की जा रही है । लक्सर पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर को 124 अवैध नशीली कैप्सूलो के साथ लक्सर क्षेत्र से पकड़ा गया । आरोपी के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
सावेद पुत्र तालीम निवासी मौहम्मदपुर कुन्हारी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

विवरण बरामदगी-
1-60 कैप्सूल Acetaminophen Tramadol HCL & Dicyclomine HCL Capsules Spaspeace
2-64 कैप्सूल Dicyclomine Hydrochloride Tramadol Hydrochloride and Acetaminophen Capsules Spasmo Promax Plus

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *