02 शराब तस्कर चढे हरिद्वार पुलिस के हत्थे आरोपी के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा थाना स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमों लगाकार क्षेत्र में एक्टीव किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहकर चौकी सुल्तानपुर क्षेत्र से शिवगढ पथरी निवासी अनुज व बसेडा क्षेत्र से धीर सिह नाम के शराब तस्करों को अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया ।अवैध शराब के साथ पकडे गये आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
1-अनुज पुत्र असपाल निवासी ग्राम शिवगढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार।
2-धीर सिह पुत्र बलबीर सिह निवासी ग्राम नाथू घढी कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
15 लीटर अवैध कच्ची शराब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *