CO उत्तरकाशी द्वारा किया गया गंगोत्री यात्रा रुट व कोतवाली मनेरी का आकस्मिक निरीक्षण अच्छी ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियो किया गया पुरुस्कृत ।

उत्तरकाशी | यात्रा पीक के मध्यनजर पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से लेकर झाला तक का निरीक्षण कर यात्रा रूट पर ड्यूटी मे नियुक्त पुलिस बल यातायात मूवमेंट व अन्य व्यवस्थाओं को चैक किया गया। इस दौरान उनके द्वारा गंगनानी मे तैनात ASI हरिमोहन राय एवं HC दीपक को अच्छी ड्यूटी हेतु नकद पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। सभी को यात्रा जे सुचारु एवं सुरक्षित संचालन के निर्देश दिये गये । यात्रा रूट के निरीक्षण के उपरांत उनके द्वारा कोतवाली मनेरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सभी पुलिस अधिकारी पर कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिये गये, आगामी यात्रा पीक व बारिश के अलर्ट के मध्यनजर कोतवाली पर उपलब्ध आपदा उपकरणों को तैयारी हालत मे रखने के निर्देश के साथ बाहरी लोगों के शत प्रतिशत पुलिस सत्यापन हेतु निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *