CO बड़कोट द्वारा किया गया डामटा चैक पोस्ट का औचक निरीक्षण अच्छी ड्यूटी हेतु PRD स्वयंसेवक को किया सम्मानित ।

उत्तरकाशी | पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेन्द्र सिंह नेगी द्वारा डामटा पुलिस चैक पोस्ट व चौकी का औचक निरीक्षण कर पुलिस ड्यूटियो को चैक किया गया। शुरूआती दिनों की यात्रा को सुगम व सुरक्षित संम्पन्न करवाने पर उनके द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को बधाई देते हुये हौसलाफजाई की गयी। आगामी यात्रा पीक व बारिश के अलर्ट को देखते हुये सभी पुलिस अधिकारी व कर्मियों को अधिक सर्कतता व सावधानी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये। चैक पोस्ट पर तीर्थं यात्रियों के साथ सभ्य व मृदु व्यवहार के साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति व गतिविधियों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी गयी। इस दौरान उनके द्वारा डामटा चैक पोस्ट पर अच्छी ड्यूटी हेतु PRD स्वयंसेवक अम्मू लाल को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहां पर रोड निर्माण(पुस्ते व स्क्रबर ) का कार्य कर रहें NH के कर्मियों को निर्माण कार्य बरसात के सीजन से पूर्व करने की हिदायत दी गयी, ताकि बरसात के समय यात्रा मे व्यवधान न आये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *