उत्तरकाशी | थाना धरासू क्षेत्र से लापता हुये 1 बालक को थाना धरासू पुलिस की टीम द्वारा दिल्ली से बरामद किया गया है। बीते 5 मई 2025 को धरासू, कौडा फेडी निवासी धर्मा देवी द्वारा थाना धरासू पर आकर अपने 13 वर्षीय नाबालिक पुत्र के घर से बडेथी स्कूल के लिये जाने तथा वापस घर नहीं लौटने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना धरासू पर 137(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । मामला मासूम बालक से जुडा होने तथा मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को जरुरी निर्देश देते हुये बालक की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित करवायी गयी । पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार के नेतृत्व मे थाना धरासू की पुलिस टीम द्वारा उक्त मामले मे धरासू बैण्ड से ऋषिकेश जाने वाले सभी वाहनों को चैक कर आस-पास व सम्भावित स्थानों के लगभग 100-150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने ऋषिकेश नटराज एरिया जानकारी कर अथक प्रयासों के बाद पुलिस को बालक के ऋषिकेश से दिल्ली जाने की इनपुट मिली। जिस आधार पर टीम द्वारा दिल्ली जाकर पतारसी सुरागरसी करते हुये बालक को दिल्ली कश्मीरी गेट से बरामद कर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालक धुमने-फिरने के चक्कर मे स्कूल गोल कर दिल्ली गया था, पुलिस द्वारा बालक की काउंसलिग की गयी तथा समझा-बुझाकर सकुशल परिवारजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस का आभार प्रकट करते हुये बताया गया कि पुलिस टीम की सतर्कता व सजगता से बड़ी अनहोनी टली है ।
धरासू पुलिस ने लापता नाबालिक किशोर को दिल्ली से बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द |














Leave a Reply