काठगोदाम एवम मल्लीताल में सत्यापन में तेजी, नियम तोड़ने पर 09 मकान मालिकों के विरुद्ध कार्यवाही ₹90,000 जुर्माना 55 लोगों एवम 26 घरों के सत्यापन किये चैक |

नैनीताल | जनपद नैनीताल में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में “ऑपरेशन सैनिटाइज” अभियान के अंतर्गत सत्यापन कार्यवाही लगातार जारी है । पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चन्द्र के नेतृत्व में थाना काठगोदाम क्षेत्र में एवं पुलिस अधीक्षक क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्र के नेतृत्व में नैनीताल क्षेत्र (सूखाताल, पॉपुलर कंपाउंड, चार्ट एंड लॉ आदि स्थानों) में बाहरी व्यक्तियों का वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया ।

* कुल 180 व्यक्तियों की चेकिंग की गई।
* 40 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
* 5 मकान मालिकों/ठेकेदारों पर 10-10 हजार रुपए के कोर्ट चालान किए गए।
* 21 व्यक्तियों पर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही, ₹3000 का जुर्माना वसूला गया।

थाना मल्लीताल कार्यवाही

* 4 मकान मालिकों पर 10-10 हजार का कोर्ट चालान
* 26 घरों का सत्यापन
* 15 व्यक्तियों का सत्यापन

कुल जुर्माना राशि ₹90,000
इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार सत्यापन अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है तथा सत्यापन कराए जा रहे हैं।

नैनीताल पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे किरायेदारों, मजदूरों व बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन अवश्य कराएं ताकि अपराध नियंत्रण में सहयोग मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *