देहरादून | दीपम सेठ पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने बताया कि भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य में पुलिस विभाग की सभी इकाइयों को high alert पर रखा गया है । संवेदनशील संस्थानों, धार्मिक स्थलों तथा inter-state borders पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है । पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है | चरधाम यात्रा में राज्य पुलिस, PAC और SDRF के साथ ATS गुलदार तथा केन्द्रीय अर्ध सैनिक बलों की टीमों को चिन्हित स्थानों पर तैनात किया गया है । भारत नेपाल सीमा पर सतर्कता बरतने तथा SSB के साथ संयुक्त पैट्रोलिंग बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं । सोशल मीडिया की लगातार monitoring की जा रही है। वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य में पूर्ण संयम और ज़िम्मेदारी से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने की अपील की है। भ्रामक पोस्ट करने या अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी ।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने बताया कि भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य में पुलिस विभाग की सभी इकाइयों को high alert पर रखा गया है ।
















Leave a Reply