नैनीताल | SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर, अकारण सड़कों पर घूमने वाले व बिना कारण बाइक से हुड़दंग कर जनपद में माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सभी थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के क्रम में रात्रि प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर, भूपेंद्र भंडारी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में 03 टीमों का गठन कर पुलिस टीमो द्वारा रामनगर क्षेत्र में ताबड़तोड़ चैकिंग /छापेमारी करते हुए MP फील्ड, रोडवेज, लखनपुर, पानी की टंकी खत्याड़ी, ऊंट पड़ाव खत्याड़ी, भवानीजंज, कोटद्वार रोड, निगम, रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट शिवलालपुर चुंगी, बालाजी मंदिर के सामने पार्क ट्रांसपोर्ट नगर, कोसी बैराज, लखनपुर सब्जी मंडी के आस पास से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर, बेवजह सड़कों पर घूमने वाले, दोपहिया वाहन से होहल्ला और हुड़दंग करने वाले 101 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 25,500 रुपए जुर्माना जमा करवाया गया । उक्त गिरफ्तार व्यक्तियों का चिकित्सकों की टीम द्वारा मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही की गई, तथा भविष्य में ऐसा कृत्य न करने की हिदायत देकर काउंसलिंग के उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया । परिजनों तथा आमजन द्वारा नैनीताल पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही की प्रशंसा की गई ।
SSP नैनीताल के अभियान “ऑपरेशन रोमियो” ने रामनगर क्षेत्र में 101 हुड़दंगियों और मनचलों को सिखाया सबक सार्वजनिक स्थानों में नशा, हुडदंग, मोटरसाइकिल से होहल्ला करने वाले अराजकतत्व आए रामनगर पुलिस की गिरफ्त में |
















Leave a Reply