सीओ उत्तरकाशी द्वारा गंगोत्री यात्रा रुट का निरीक्षण कर अच्छी ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियो किया गया पुरुस्कृत ।

उत्तरकाशी | आने वाले दिनों मे यात्रा के पीक के मध्यनजर पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से लेकर सोनगाड तक चारधाम यात्रा ड्यूटी मे नियुक्त पुलिस बल को चैक कर सुगम व सरल यातायात व्यवस्था के निर्देश दिये गये। उनके द्वारा बताया गया कि गंगोत्री रुट पर यात्रा व्यवस्था सुचारु रुप से चल रही है, गंगनानी से लेकर झाला तक के नैरो पैच पर बडे वाहनों पर पुलिस द्वारा लागू गेट सिस्टम से ट्रैफिक जाम को नियंत्रण करने में काफी सहायता मिल रही है, गंगनानी, डबरानी, सोनगाड़, सुक्की टॉप आदि नैरो पैचेज पर यातायात सरल व सामान्य रुप से चल रहा है। इस दौरान उनके द्वारा हिना पंजीकरण केन्द्र पर तैनात निम्न पुलिस कर्मियों को अच्छी ड्यूटी हेतु नकद पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *