वृद्ध व असहाय श्रद्धालुओं की निरन्तर की जा रही मदद ।

रुद्रप्रयाग | केदारनाथ धाम में पहुंच रहे श्रद्धालुओं में ऐसे भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं जो कि अत्यधिक वृद्ध हैं। ऐसे वृद्ध व बजुर्ग श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम मे तैनात पुलिस बल द्वारा सहारा देकर मन्दिर दर्शन कराये जा रहे हैं। ऐसे श्रद्धालुओं के स्तर से ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आशीष वचन दिये जा रहे हैं। जनपद पुलिस श्री केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं की सुखद, सरल, सुगम व सुरक्षित केदारनाथ धाम यात्रा कराये जाने हेतु प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *