सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व अपराधों की रोकथाम हेतु सीओ पिथौरागढ़ व सीओ धारचुला स्वयं उतरे फील्ड में देर रात्रि तक चला सघन चैकिंग अभियान, कुल 107 लोगों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ धारचुला कुंवर सिंह रावत द्वारा विगत देर रात्रि तक स्वयं फील्ड में उतरकर पुलिस बल के साथ सघन चैकिंग अभियान चलाया । साथ ही जनपद के समस्थ थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 107 लोगों के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट व पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी । यातायात निरीक्षक अय्यूब अली द्वारा एक वाहन चालक कुण्डल सिंह निवासी बौतड़ी, चम्पावत को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया, जिसे गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । इसी क्रम में
थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में अर्जुन ग्वाल निवासी घाटीबगड़ को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया । एसएचओ कोवताली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अनिल सौन निवासी कृष्णापुरी को शराब पीकर उत्पात मचाने पर धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया । थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 कुबेर सिंह मय टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान नरी राम राना निवासी ग्वालेख नगाड़चंद नेपाल, हाल आमबाड़ी झूलाघाट को आदेशों की अवहेलना कर उत्पात मचाने के जुर्म में धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया । थानाध्यक्ष बेरीनाग श्री महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जीवन सिंह निवासी ग्वाड़ी बेरीनाग को शराब पीकर उत्पात मचाने के जुर्म में धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरप्तार किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *