रिपोर्ट – वंश शर्मा
बुग्गावाला | घटना का संक्षिप्त विवरण वादी मुसर्रफ पुत्र मुस्तकीम की लिखित तहरीर के बाबत नदीम पुत्र नाजिम द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपह्रता की बरामदगी व आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया । आदेश के अनुपालन में निरीक्षक बुग्गावाला द्वारा थानास्तर पर अपह्रता की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अलग- अलग पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा आरोपी नदीम को आर्शीवाद वैडिंग पाईन्ट तेलपुरा के पास से पकड़ा गया । आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
नाम पता आरोपी
नदीम पुत्र नाजिम नि0 बंजारेवाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार।













Leave a Reply