गंगनहर पटरी पर हुडदंग/स्टंट बाजी करना 03 व्यक्तियों को पड़ा भारी हरिद्वार पुलिस ने दबोचे, पुलिस एक्ट में काटा चालान |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा धर्मनगरी मे हुडदंग/स्टंट बाजी करने एवम शान्ति शौहार्द/धार्मिक उन्माद फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । निर्देश के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा हुडदंग/स्टंट बाजी करने एवं शान्ति शौहार्द खराब करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कडी एवं कठोर कार्यवाही करते हुए हुडदंगी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को सूचना मिलने पर थाना क्षेत्र मे चैकिंग अभियान चलाया गया दौराने कार्यवाही 03 हुडदंग/स्टंट बाजों/गंगनहर पटरी में रील बनाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालान काट कर भविष्य के लिये चेतावनी देकर मुचलको पर रिहा किये गये ।

नाम पता आरोपी
1.आलमअन्सारी पुत्र अनवर अन्सारी निवासी बलिया उ0प्र0।
2.आसिक पुत्र शौकत निवासी महमूदपुर थाना पिरान कलियर हरिद्वार।
3.अनीश पुत्र नफीस निवासी विशलपुर थाना विशलपुर पीलीभीत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *