गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन तथा VIP भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जरूरी दिशा–निर्देश दिए गए |

उत्तरकाशी | गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन तथा VIP भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार एवं पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुटियाल द्वारा द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में नियुक्त पुलिस बल की चौकी गंगोत्री पर ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जरूरी दिशा–निर्देश दिए गए | सभी को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने की हिदायत दी गई। VIP ड्यूटी के प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए गए । सी0ओ0 उत्तरकाशी द्वारा पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए बताया गया कि कल कपाटोद्घाटन के अवसर पर धाम पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या के बीच vip ड्यूटी एवं यात्रा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु सभी ड्यूटी को अतिरिक्त सावधानी बरते हुए करें श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से सुगम व सुरक्षित दर्शन करवाएं। इस दौरान निरीक्षक यातयात राजेंद्र नाथ निरीक्षक गोविंद कुमार थानाध्यक्ष हर्षिल दीपक रावत चौकी प्रभारी गंगोत्री प्रमोद उनियाल सहित अन्य अधिकारी/कर्म गण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *