रूद्रप्रयाग | जनपद में होने जा रही केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने बनायी जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने इस बार की यात्रा अवधि में संचालित किये जाने वाले यातायात प्लान के अनुरूप प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाये जाने हेतु अधीनस्थों को निर्देश दिये गये। साथ ही उनके द्वारा चिन्हित किये गये हॉल्टिंग प्वाइन्ट्स का यातायात दबाव बढ़ने के दृष्टिगत उपयोग करने के निर्देश दिये गये। इस बार की केदारनाथ धाम यात्रा में केदारनाथ की ओर जाने वाले वाहनों के लिए बांसवाड़ा से पस्ताबैंण्ड (बसुकेदार) होते हुए लमगौण्डी तिराहे से गुप्तकाशी होते हुए सोनप्रयाग की ओर तथा इसी प्रकार से वापसी कालीमठ तिराहा से चुन्नी बैंण्ड व तदोपरान्त कुण्ड की ओर भेजा जाना प्रस्तावित किया गया है। स्थानीय वाहनों और राजकीय कार्य में लगे वाहन को इस यातायात प्लान से छूट रहेगी । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी ऊखीमठ मुकेश चौहान मौजूद रहे ।
जनपद रुद्रप्रयाग में प्रारम्भ होने जा रही केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियों व यातायात प्लान का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, दिये अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश ।














Leave a Reply