यातायात ड्यूटियों में नियुक्त होने वाले पुलिस कार्मिकों एवं पुलिस के सहायक बल के रूप में ड्यूटीरत होने वाले होमगार्ड्स जवानों को पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने किया ब्रीफ।

रुद्रप्रयाग | जनपद रुद्रप्रयाग में प्रारम्भ होने जा रही केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत बाहरी जनपदों से भी पुलिस बल की तैनाती हुई है। एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने यातायात ड्यूटी हेतु नियुक्त होने वाले पुलिस बल तथा पुलिस के सहायक बल के रूप में ड्यूटीरत होने वाले होमगार्ड्स जवानों को उनके कर्तव्य एवं दायित्वों के सम्बन्ध में भली-भांति ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उपस्थित पुलिस बल को ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन करने, नशे का सेवन न करने, आने वाले श्रद्धालुओं से मृदु व्यवहार रखने तथा दृढ़ता से अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *