रूद्रप्रयाग | जनपद रुद्रप्रयाग में प्रारम्भ होने जा रही केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाये जाने तथा ऐसे स्थल जो अपेक्षाकृत संकरे हैं तथा जहां पर यातायात धीमा होने की सम्भावना है, ऐसे स्थलों पर यातायात का संचालन सुगमता के साथ किये जाने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा जनपद पुलिस के भार पर उपलब्ध 12 मोटर साइकिलों की सर्विसिंग कर, यातायात संचालन हेतु हूटर एवं लाइटिंग लगाकर सुसज्जित किया गया है साथ ही ड्यूटीरत होने वाले जवानों को परिवहन विभाग के स्तर से उपलब्ध कराये गये 12 हैलमेट भी वितरित किये गये। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने रवाना होने वाले पुलिस बल को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया गया गया कर्तव्य निर्वहन के दौरान यदि किसी वाहन में यातायात संचालन हेतु दोनो सवारियों द्वारा दुपहिये वाहन में बैठकर भ्रमण किया जाना हो तो दोनो पुलिस कार्मिक अनिवार्य रूप से हैलमेट धारण करेंगे। तदोपरान्त आज इन वाहनों को यातायात पुलिस बल सहित गुलाबराय मैदान से रवाना किया गया है ।
यातायात ड्यूटियों में नियुक्त होने वाले पुलिस बल को सुसज्जित दुपहिये वाहन के साथ उनके कर्तव्य स्थल पर किया गया रवाना ।














Leave a Reply