कालाढूंगी पुलिस ने स्कूली बच्चों को नशा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न विद्यालयों में नशे एवं साइबर अपराधों के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज बेलपड़ाव एवं अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग में उपनिरीक्षक कृष्णागिरी एवं उपनिरीक्षक प्रवीण तेवतिया द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों एवं साइबर अपराधों की जानकारी दी गई । अधिकारियों ने बच्चों को समझाया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि भविष्य भी अंधकारमय कर सकता है। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *