लालकुआं पुलिस की टीम ने एक शराब तस्कर को 101 पाउच अवैध शराब के किया गिरफ्तार |

लालकुआं | प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थानाप्रभारियों को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत दौराने गस्त मोबाइल कांस्टेबल तरुण मेहता व हमराही कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला व कांस्टेबल दयाल नाथ के शमशान घाट के सामने पूर्व दिशा लालकुआं से अभियुक्त लखविंदर सिंह उर्फ रानू पुत्र शमशेर सिंह निवासी ग्राम रायपुर थाना दिनेशपुर जिला उधम सिंह नगर को 101 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *