नाबालिक के साथ दुष्कर्म प्रकरण में हरिद्वार पुलिस का एक्शन दुष्कर्म के दो आरोपी दबोचे, कोर्ट में किया जा रहा है पेश |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | कोतवाली गंगनहर रुड़की निवासरत मुकदमा वादी द्वारा लिखित सूचना दी की जब मुकदमा वादी अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने के लिए घर से बाहर थे तो समीर तथा अरशद द्वारा वादी की नाबालिक पुत्री को उसके आधार कार्ड में उम्र बढ़वाकर कंपनी में नौकरी लगाने का झांसा देकर अपने घर पर बुलाया तथा चाकू दिखाकर उसे रुड़की होटल में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी कई बार कुकर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकाया कि ये बात उसने किसी को बतायी तो उसके भाई तथा उसे जान से मार देंगे । समीर का बड़ा भाई पीड़िता को घर के पास छोड़कर भाग गया। शिकायत के मुताबिक कोतवाली गंग नहर पर मु0अ0सं0 172/ 2025 धारा 137(2)/70(2)/351(3) तथा 5(g)/6,16/17 पोक्सो अधिनियम में पंजीकृत किया गया तथा उक्त गंभीर घटना की सूचना उच्चाधिकारीगणों को दी गई । मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा घटना में शामिल आरोपित को गिरफ्तार करने हेतु दिए गए निर्देश पर गठित टीम ने मामूर मुखबिर खास को तलब कर उचित हिदायत देकर रवाना किया गया । विभिन्न प्रयासों के पश्चात पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर आरोपित समीर तथा अरशद को स्वामी विवेकानंद कॉलेज जाने वाले रास्ते से दबोच लिया। नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

पकड़े गए आरोपित-
1- समीर पुत्र स्वर्गीय सलीम निवासी ग्राम सालियर कोतवाली गंगनहर हरिद्वार
2- अरशद पुत्र शकील निवासी उपरोक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *