रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए प्रयासरत सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने देर शाम शराब के धंधे में संलिप्त 02 तस्करों को अवैध देशी शराब के साथ पंचपुरी टेम्पू ट्रेबलर स्टेन्ड के पीछे व कपूर होटल के पिछे वाली गली के पास से दबोचा । इसके अतिरिक्त दौराने चैकिंग जान्हवि ढाबा के पीछे इंटो की एक कोठरी में रखी 21 देशी शराब की पेटिया भी बरामद हुई। इस शराब को रखना का आरोपी मौके पर नही था, जिसकी तलाश की जा रही हैं। तीनों मामलों में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
दर्ज मुकदमों का विवरण-
1- मु0अ0स0-240/25 धारा 60 आब0 अधि0 बनाम छोटू वर्मा पुत्र हरिओम वर्मा निवासी चण्डीघाट कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 36 वर्ष
बरामदगी-24 पव्वे टेट्रा पैक देशी मसालेदार (माल्टा)
2- मु0अ0स0-241/25 धारा 60/72 आब0 अधि0 बनाम- विपिन कुमार पुत्र पप्पू निवासी बैरागी कैम्प शेखपुरा कनखल उम्र 33 वर्ष
बरामदगी-48 पव्वे टेट्रा पैक देशी मसालेदार (माल्टा) मार्का
3- मु0अ0स0-243/25 धारा 60 आब0 अधि0 बनाम- अज्ञात
बरामदगी-21 पेटिया देशी शराब (माल्टा) मार्का














Leave a Reply