रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर | गंगनहर क्षेत्रान्तर्गत वादी निवासी रामपुर डाडी द्वारा तहरीर दी गई की स्वयं की पत्नी बिना बताये घर से कही चली जाने के सम्बन्ध में कोतवाली गंगनहर पर गुमशुदगी पंजीकृत की गयी । मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अपहृता की शीघ्र तलाश/बरामदगी के निर्देशन के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक द्वारा अलग-अलग पुलिस टीम का गठन कर अपहृता की शीघ्र तलाश/बरामदगी हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए अपहृता की तलाश के दौरान पुलिस टीम द्वारा गुमशुदगी क्रमांक उपरोक्त से संबंधित वादी की पत्नी को रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।













Leave a Reply