बीते माह कार्यालय की दीवार तोड़कर भांड़े-बर्तन और पंखा ले उड़े थे चोर वारदात में शामिल दोनों आरोपित को पुलिस ने दबोचा, चोरी माल किया 100% रिकवर |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | रामपुर रुड़की निवासी तालिब हसन ने कोतवाली गंगनहर पर आकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोरों ने किसान यूनियन कार्यालय रुड़की की दीवार तोड़कर उसमें रखे बर्तन, पंखा तथा बिजली का सामान चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली गंगनहर में मु0अ0स0 73/25 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया । मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास के CCTV कैमरो क़ो चैक करते हुए मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया। लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस टीम ने दिनांक 25.04.25 को मुखबिर द्वारा सूचना पर रामपुर नया पुल कलियर जाने वाले रास्ते से दो संदिग्ध को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी का किया गया सामान बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमें में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गयी । विधिक कार्यवाही की जा रही है । दोनों आरोपी चोरी माल को बेचने की फिराक में घुम रहे थे ।

पकड़े गए आरोपित-
1- मोहित उर्फ छोटू पुत्र नीटू निवासी जबलपुर पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उम्र 19 वर्ष
2- सुहेल पुत्र नसीम अहमद निवासी सुवाहेडी थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उम्र 20 वर्ष

बरामदगी-
1- फ्रिज कंप्रेशर- 01
2- सीलिंग फैन- 01
3- गिलास स्टील- 12
4- पातीला सिल्वर- 03
5- कटोरा स्टील- 07
6- प्लेट स्टील- 07

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *