नाबालिग बालक को किया गया रैस्कयू, बहुत मशक्कत के बाद भी नही चल पाया परिजनो का पता |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | थाना पिरान कलियर को जरिये 112 सूचना मिली कि पीपल चौक के पास 01 बालक उम्र करीब 8 वर्ष जो काफी दिनो से दरगाह के आस-पास लावारिस घूम रहा है । सूचना पर कलियर पुलिस ने मौके पर पहुंची तथा बालक अजीम पुत्र नामूलन निवासी कूटेशरा जनपद मु0नगर उ0प्र0 उम्र 8 वर्ष को थाना लाया गया। पूछताछ में बालक ने बताया गया की एक वर्ष पहले गरीबी व घर बार ना होने के कारण उसके माता पिता दरगाह के पास कलियर छोडकर चले गये थे व उसे अपनी माता पिता के नाम की भी जानकारी नही है भोजन दरगाह परिसर मे खा कर रात्री किसी भी जायरीन के पास गुजार लेता था । बालक की तस्दीक के सबंध मुनादि कर आस पास बालक के परिजनों की तलाश की गई।वाटसएप्प व अन्य माध्यमो से विभिन्न ग्रुप मे फोटो भेजी गयी व थाना कुटेशरा से जानकारी ली गयी तो घुमन्तु होने के कारण कुछ पता नही चला। लिहाजा उक्त बालक के गलत हाथों मे जाकर अपराधी बनने की संभावनाओं को समाप्त करने के लिए मेडिकल करवाकर बच्चे को चाइल्ड हेल्प लाईन DCPU के सुपरवाइजर संदीप सैनी के सुपुर्द किया गया ।

बालक का विवरण-
अजीम पुत्र नामूलन निवासी कूटेशरा जनपद मु0नगर उ0प्र0 उम्र 8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *