उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने एवं जाम से निजात दिलाने हेतु थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस टीम द्वारा नौगांव क्षेत्र में सड़क किनारे रखे भवन निर्माण सम्बन्धी सामग्री को हटाने की कार्यवाही की गयी | साथ ही बाजार क्षेत्र में सभी दुकानदारों से दुकान के बाहर सड़क पर सामान फैलाकर अनावश्यक अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गयी, यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी ।
अनावश्यक रुप से सड़क किनारे रखी भवन सामग्री को पुलिस ने हटाया |














Leave a Reply