पिथौरागढ़ | पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में जनपद के सभी पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा परेड का नेतृत्व किया गया | जिसमें सभी पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनुशासन एकता और सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया । परेड के दौरान विशेष ध्यान शारीरिक स्वास्थ्य पर दिया गया। पुलिसकर्मियों की शारीरिक स्फूर्ति को बनाए रखने हेतु पुलिस उपाधीक्षक कुंवर सिंह रावत, प्रतीसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला, सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। परेड में पुलिसकर्मियों को शारीरिक व्यायाम (पीटी) कराया गया और उनकी मानसिक स्फूर्ति को भी प्रोत्साहित किया गया । इस साप्ताहिक परेड का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, उनके मनोबल को ऊंचा करना और पुलिस सेवा में अनुशासन तथा प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करना है । साथ ही, परेड में सभी थाना/ शाखाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया ।
पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में साप्ताहिक परेड का आयोजन: पुलिसकर्मियों के शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्फूर्ति पर विशेष ध्यान |
















Leave a Reply