काठगोदाम | पुलिस अधीक्षक जीआरपी के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी के दिशा-निर्देशन मे महिलाओं एव बच्चों की सुरक्षा, चैन स्नैचिंग, चोरी, लूट, के संबंध में चलाए जा रहे विशेष अभियान व नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान के अनुपालन में रेलवे स्टेशन काशीपुर पर रेल यात्रियों, महिलाओ व बच्चों की सुरक्षा व सम्बन्धित अपराधों एव उनके बचाव के बारे में जानकारी दी गई तथा सत्यापन अभियान चलाया गया n।
इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की सहायता या रेलवे स्टेशन क्षेत्रांतर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
यात्रीगणो को ट्रेन से यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए एवं ट्रेनों में चस्पा किए गए।
साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई।
















Leave a Reply