रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा “Run For Unity” का आयोजन कर दिया एकता तथा अखण्डता का सन्देश |

रुद्रप्रयाग | लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून से प्राप्त निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चूंकि राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को मनाया जाता है, इस वर्ष उक्त दिवस दीपावली पर्व होने के कारण मनाने का निर्णय लिया गया है । उक्त कार्यक्रम के तहत आज प्रातःकाल पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग से गुलाबराय मैदान तक दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद पुलिस रुद्रप्रयाग पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । उक्त कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग पुलिस जवानों द्वारा बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया तथा सभी के द्वारा उक्त दौड़ के माध्यम से आमजनमानस को आपस में एकता, अखण्डता एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गयी । कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन विकास पुण्डीर के नेतृत्व में पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय के स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *