रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रुप से लगाम लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों कों क्षेत्र में नियमित रुप से टीमे निकालकर सघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 03 व्यक्तियो को अलग-अलग स्थानों से अवैध चाकू के साथ पकड लिया । उक्त पकड़े गये व्यक्ति थाना क्षेत्र में किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे , लक्सर पुलिस की सतर्कता से समय रहते अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया, पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |
पंजीकृत अभियोग –
1-मु0अ0सं0-442/25 धारा 4/25 शस्त्र अधि0
2-मु0अ0सं0-443/25 धारा 4/25 शस्त्र अधि0
3-मु0अ0सं0-444/25 धारा 4/25 शस्त्र अधि0
गिरफ्तार अभियुक्त
1-सुखपाल पुत्र नरेश निवासी रंजीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
2-शेखर पुत्र अमर सिहं निवासी रणजीतपुर थाना कोताली लक्सर जनपद हरीद्वार
3- परवेज पुत्र फुरकान निवासी ग्राम मौहम्मदपुर कुन्हारी थाना कोताली लक्सर जनपद हरीद्वार
बरामदगी
03 अदद नाजायज चाकू बरामद













Leave a Reply