01 शराब तस्कर चढा हरिद्वार पुलिस के हत्थे, 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद |

रिपोर्ट  – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा थाना स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमे लगाकार क्षेत्र में एक्टीव किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहकर चौकी सुल्तानपुर क्षेत्र से 01 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया । अवैध शराब के साथ पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पंजीकृत अभियोग –
1-मु0अ0सं0 441/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम

गिरफ्तार अभियुक्त
मदन लाल पुत्र मल्लड निवासी ग्राम रामनगर रविदास मन्दिर सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

बरामदगी कच्ची शराब
10 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *