रिपोर्ट – वंश शर्मा
कोतवाली नगर | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दिशा-निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में चैकिंग के दौरान रोडीबेलवाला कोतवाली नगर क्षेत्र प्रशासनिक मार्ग के पास रोडीबेलवाला से 02 आरोपियों 1-समीर उर्फ सोनू 2-अंशु दुबे पुत्र शिवकरन दुबे को चार (4) किलो अवैध गांजे के साथ पकड़ा गया । आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी 1-समीर उर्फ सोनू पुत्र मौ0मुस्तफा निवासी आनन्द वन समाधि झुग्गी थाना कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार।
2.अंशु दुबे पुत्र शिवकरन दुबे निवासी भुदेसा थाना गंजनेर जिला कानपुर देहात उत्तर प्रदेश।
बरामदगी-
चार (4) किलो अवैध गांजा ।













Leave a Reply