छमाही निरीक्षण करने थाना पथरी पहुंचे एसपी देहात शेखर चंद सुयाल निरीक्षण करते हुए एसपी देहात द्वारा पथरी पुलिस को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश |

रिपोर्ट  – वंश शर्मा

पथरी | पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार शेखर चंद सुयाल द्वारा थाना पथरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, मालखाना, भौजनालय, बैरक, आंगुतक कक्ष, महिला हैल्प डेस्क कार्यालय, CCTNS कार्यालय, थाना परिसर में लगे CCTV केमरो का निरीक्षण किया गया । साथ ही थाने के अस्लाह एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण करते हुए आपदा उपकरणों के सम्बंध में कर्मचारियों से जानकारी ली गई तथा अधि0/कर्म गणों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया। सरकारी संपत्ति की जीपी लिस्ट से मिलान एंव अभिलेखो का मिलान किया गया अध्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया । मालखाना निरीक्षण के दौरान मालखाना में मुकदमो से सम्बन्धित मालो का रख -रखाव साफ व अच्छा पाया गया, थाने में नियुक्त समस्त विवेचकों का आदेश कक्ष लेकर लंबित विवेचनाओं /प्रा0 पत्रो पर त्वरित कार्यवाही करते हुये निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए । आगामी, चारधाम यात्रा सीजन एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *