चारधाम यात्रा: तैयारियों के मद्देनजर नंदप्रयाग स्लाइडिंग जोन का निरीक्षण, यात्रा से पहले काम पूरा करने के निर्देश |

चमोली | आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के क्रम में उपजिलाधिकारी चमोली आरके पाण्डेय और पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन बिष्ट ने संयुक्त रूप से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 07 पर स्थित महत्वपूर्ण नंदप्रयाग स्लाइडिंग जोन का निरीक्षण किया । नंदप्रयाग स्लाइडिंग जोन भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, जहां यात्रा के दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है । अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित कार्यदायी संस्थाओं और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की और यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व स्लाइडिंग जोन में सड़क की मरम्मत, अवरोधों को हटाने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सभी सुरक्षात्मक उपायों को पूरा करने हेतु सख्त निर्देश दिए । इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यात्रा शुरू होने से पहले ही संवेदनशील बिंदुओं पर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना है ताकि लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा निर्बाध और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके। पुलिस प्रशासन चारधाम यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *