हरिद्वार | ट्रस्ट के तत्वाधान में गणेश विहार कालोनी नवोदय नगर मे स्थानीय निवासियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की अध्यक्ष रंजीता झा व लक्ष्मी नारायण सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश चावला के संयोजन मे आयोजित हुआ। कार्यक्रम में रानीपुर विधान सभा के माननीय विधायक आदरणीय आदेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की सराहना करते हुए आदरणीय आदेश चौहान जी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक जागरूकता उत्पन्न होती है और जरूरतमंद को समय पर स्वास्थ्य लाभ मिलता है समाज में ऐसे कार्य करने वाले की सराहना करता हूं । कार्यक्रम मे जिलापंचायत सदस्य चमन चौहान जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में निखिल चावला और नीरज वर्मा ने भी अपनी भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के संयोजक राजेश चावला जी ने कहा की सेवा भाव उनके अंदर हमेशा से रही है और लक्ष्मी नारायण सेवा ट्रस्ट के माध्यम से मैं हमेशा इस तरह कार्यक्रम आयोजित करता रहता हूं और करता रहूंगा जिससे जरूरतमंदों को सहयोग मिल सके। इस अवसर पर संकल्प सेवा परमो धर्म की अध्यक्षता रंजिता झा ने बताया कि आज के शिविर में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच करवाया और अपना रक्तदान किया रक्तदान करने वाले लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सचिन तरुण शुक्ला ने कहा कि समय पर रक्त की पूर्ति करने वाले रक्तवीरों को मैं नमन करता हूं | संकल्प ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मनोज द्विवेदी जी ने अपने विचार व्यक्त कर टीम का उत्साहवर्धन किया | कार्यक्रम में विधायक द्वारा संकल्प ट्रस्ट के सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया सम्मानित होने वालों में हरि नारायण त्रिपाठी ज्ञान प्रकाश सपना पंडित पंडित के के शास्त्री रहे । इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण सेवा ट्रस्ट के सदस्य नीरज वर्मा शिव कुमार शर्मा दीपक बिष्ट मुरारी लाल जुगड़ी निखिल चावला आशू चावला राशि चावला गीता वर्मा संकल्प ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मनोज द्विवेदी संतोष झा ट्रस्ट के सचिव तरुण शुक्ल पंडित कमलाकर शास्त्री ज्ञान प्रकाश सिंह हरिनारायण त्रिपाठी पंडित बलराम शुक्ल सचिन चौधरी योगेश चौधरी कोषाध्यक्ष सुधा राठौर सहकोषाध्यक्ष संगीता बंसल सपना पंडितआदि सदस्य उपस्थित रहे । कैम्प मे मेट्रो अस्पताल के डाक्टर टीम मे डाॅ विवेक सिंह डाॅ प्राचीन कुलपति सविता छवि सैनी ने मरीजो का चेक अप किया । ब्लड डोनेशन कैम्प मे मां गंगे ब्लड बैंक टीम ने सेवायें दी।जिसमे एन. एस. नेगी कार्तिक राजपूत अजय सरदार समशेर कुमार शामिल रहे ।
लक्ष्मी नारायण सेवा ट्रस्ट व संकल्प सेवा परमो धर्म |













Leave a Reply