रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा बाहरी व्यक्तियों,फड/ठेले,रेडी,सब्जी लगाने वाले,किरायेदारों व घरेलू नौकरो का डोर टू डोर सत्यापन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उपरोक्त आदेश के अनुपालन में थाना पथरी क्षेत्र के धनपुरा, फेरुपुर में टीम बनाकर मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों एवं घरलू नौकरों के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 06 मकान मालिको के विरूद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए प्रत्येक मकान मालिक के 10-10 हजार के कुल ₹ 60,000/- का चालान कर चलानी रिपोर्ट मा० न्यायालय प्रेषित की जा रही है । अभियान के दौरान व संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध 81पुलिस एक्ट के अंतर्गत 10 व्यक्तियों के चालान कर ₹ 2500/-की धनराशि वसूली गई व 85 बाहरी व्यक्तियों/कबाड़/कूड़ा बीनने/कबाड़ की दुकानो पर काम करने वालो का मौके पर ही सत्यापन की कार्यवाही की गयी ।













Leave a Reply