रानीपुर पुलिस ने चलाया बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों का सत्यापन अभियान मौके पर पुलिस ने कुल 60 व्यक्तियों का किया सत्यापन |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम के दृष्टिगत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा प्रत्येक सप्ताह रविवार को बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, कबाडियो, मोटर मैकेनिको, गैराज में कार्य करने वाले व्यक्तियो एवं संदिग्धो के सत्यापन की कार्यवाही करते हुये लोगो को सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया जा रहा है । उक्त अभियान को जारी रखते हुये प्रातः प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में कोतवाली रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत अलग- अलग स्थानो लेवर कालोनी सेक्टर-2, व शिवालिक नगर क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, व घरेलू नौकरो, ठेली, फड वाले, कबाडियो, मोटर मैकेनिको आदि के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा मौके पर कुल 60 लोगो का सत्यापन किया गया, तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने पर 05 मकान मालिकों का मौके पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये कुल कुल ₹50,000/-के कोर्ट चालान किये गये । रानीपुर पुलिस ने सभी मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शत प्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित/जागरूक किया गया। साथ ही फड, ठेली, मोटर मैकेनिक, गैराजो में काम करने वाले व्यक्तियो, व कबाडियो को भी अपना-अपना सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया ।

कार्यवाही का विवरण-
1- कुल 05 कोर्ट चालान (धनराशि ₹50,000/-)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *